: जिले में विद्युत की डिमाण्ड उच्चतम स्तर पर पहुंची
Tue, Jun 13, 2023
अधी.अभि. विद्युत ने विद्युत के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की
बहराइच। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत सुरेश कुमार ने बताया कि जनपद बहराइच अन्तर्गत माह अप्रैल-2023 में अधिकतम विद्युत भार 194 मेगावाट था जो 12 जून को अधिकतम लोड 224 मेगावाट हो गया है। जिसके कारण समस्त विद्युत लाइने, परिवर्तक व उपकेन्द्र अधिकतम लोड पर चल रहे है। अत्यधिक विद्युत भार व तापमान बढ़ जाने के कारण लाइनो व परिवर्तको में व्यवधान की संख्या बढ रही है जिसे तत्काल दूर करने के लिए विद्युत विभाग व समस्त कार्मिक राउण्ड-द्-क्लाक प्रयासरत हैं साथ आकस्मिक गैंग भी लगाये गये हैं। जिनके माध्यम से आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में व्यवधान दूर कर जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास शीर्ष प्राथमिकता पर किया जा रहा है। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए श्री कुमार ने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं एवं आम जनमानस से अपेक्षा की है कि किसी भी प्रकार के विद्युत व्यवधान, ब्रेक डाउन एवं लाइन, परिवर्तको के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में संयम बरते तथा किसी भी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए टोल फ्री नं.-1912, मण्डलीय कन्ट्रोल रूम के मो.न. 8005494418 अथवा सम्बन्धित उपकेन्द्र पर सम्पर्क करें। श्री कुमार विद्युत उपभोक्ताओं व आमजन से यह भी अपेक्षा की है कि उन्ही विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें जिनकी आवश्यकता हो। अनावश्यक रूप से विद्युत न खर्च करें तथा पुरानी, क्षतिग्रस्त वायरिंग की मरम्मत करा लें जिससे विद्युत आपूर्ति में व्यवधान न उत्पन्न हो तथा सभी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की जा सकें।
: डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फखरपुर का किया निरीक्षण
Tue, Jun 13, 2023
मरीज़ों की बहुसंख्या को मद्देनज़र रखते हुए काउण्टर की संख्या बढ़ाएं जाने के दिए निर्देश
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फखरपुर का निरीक्षण कर चिकित्सकों व पैरा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता, भवन व परिसर की साफ-सफाई, औषधि वितरण काउण्टर, पंजीकरण काउण्टर, इमरजेन्सी वार्ड व सामान्य वार्ड, प्रसव कक्ष, ओपीडी इत्यादि का निरीक्षण कर मरीज़ों व उनके तीमारदारों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। औषधि वितरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान औषधियों की उपलब्ध का जायज़ा लेते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ संभावित बाढ़ के दृष्टिगत एन्टीरैबीज़ व एन्टीवेनम डोज़ की उपलब्धता सुनिश्चत करें। मरीज़ों की बहुसंख्या को मद्देनज़र रखते हुए काउण्टर की संख्या बढ़ाएं जाने के निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिया कि रिकार्ड एवं स्टाक बुक को अद्यतन रखा जाय। पंजीकरण काउण्टर के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अपरान्ह 12ः30 बजे तक 161 मरीज़ों का पंजीकरण किया गया है। डीएम ने निर्देश दिया कि पंजीकरण में क्रमांक का भी अंकन किया जाय। ओ.पी.डी. के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डॉ. विवेक रंजन द्वारा 15, डॉ. नरेन्द्र सिंह द्वारा 13, डॉ. शशिभूषण यादव द्वारा 28, डॉ. सुनील द्वारा 45, डॉ. श्वेता यादव द्वारा 16, डॉ. संतोष कुमार द्वारा 27 मरीज़ों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। इमरजेन्सी कक्ष के निरीक्षण के दौरान समुचित साफ-सफाई न पाये जाने पर नियमित रूप से बेड शीट को बदलने तथा समस्त रिकार्ड को साफ-सुथरे ढंग से दर्ज करने के निर्देश दिये गये। डीएम ने यहां पर भर्ती 02 मरीेज़ों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। पैथालोजी के निरीक्षण के दौरान लैब टेक्निशियन शमशाद अहमद व पीयूष उपस्थित पाये गये। डीएम द्वारा जांच रिपोर्ट सम्बन्ध में जानकारी करने पर बताया गया कि पैथालोजी के माध्यम से 02 से 03 घण्टे में रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाती है। यहां पर अभिलेखों के अवलोकन में कोई प्रतिकूल तथ्य प्रकाश में नहीं आया। वार्डों के निरीक्षण के मरीज़ भर्ती पाये गये। अल्बत्ता बेड शीट व साफ-सफाई में कुछ कमी पायी गयी। डीएम ने निर्देश दिया कि मानक के अनुसार बेड शीट को बदला जाए तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। बीपीएमयू कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीएम ने विगत 05 वर्षों के वित्तीय रिकार्ड की जांच कराये जाने के निर्देश दिये। कोल्डचेन व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान 02 आई.एल.आर. व 02 डीप फ्रीज़र क्रियाशील अवस्था में पाये गये। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान डीएम ने भर्ती महिलाओं एवं उनकेे तीमारदारों से वार्ता कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में फीड बैक प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि भर्ती मरीज़ों को मानक के अनुसार भोजन एव ंनाश्ता उपलब्ध कराया जाय तथा निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार मरीज़ों को मरीज़ों को चिकित्सालय में रोका जाय। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह को निर्देश दिया कि सभी सीएचसी के गेट, ओ.पी.डी. कक्षों सहित महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएं तथा सीसीटीवी कैम्रों का लिंक जिला मुख्यालय पर रखें ताकि वहां से सीएचसी की गतिविधियों की मॉनीटरिंग की जा सके। सीएचसी के बाहर संचालित पैथालोजी व अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों पर निगरानी रखी जाय। चिकित्सा को पाबन्द करें कि किसी मरीज़ को बाहर की दवा न लिखे और न ही प्राईवेट प्रेक्टिस करें। एम्बुलेन्स में इन्वेन्टरी लगवायें। अधीक्षक डॉ. नरेन्द्र कुमार सिंह को निर्देश दिया गया कि चिकित्सालय भवन, परिसर, प्रसाधन, वार्ड, ओपीडी इत्यादि को साफ सुथरा रखा जाय।
: महिलाओ पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें किया गया जागरूक
Tue, Jun 13, 2023
चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चियों को किया गया जागरूक
बहराइच। चल रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत एंटी रोमियो टीम द्वारा जनपद मे एंटीरोमियो के तहत उच्चाधिकारियो द्वारा दिए गए आदेशों, निर्देशो के क्रम मे महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्यायो को मद्देनजर रखते हुए महिलाओ पर हो रहे अपराध के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। महिला संबंधित घटित अपराध की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108, यूपी कोप व साइबर संबंधित अपराध शिकायत के लिए टोल फ्री नं. 1930 की जानकारी दी गई तथा सरकारी योजनाये (कन्या सुमंगला योजना, मातृ वंदना योजना, बृद्धा पेंशन योजना) महिलाओं से उनकी समस्याओ के बारे में पूछते हुए जानकारी दी गई। वहीं थाना जरवलरोड पर मिशन शक्ति तृतीय के तहत मंगलवार को ग्राम बम्भौरा में ग्राम सचिवालय पर महिला बीट पुलिस अधिकारी के साथ चौपाल लगाकर महिलाओं व बच्चियों से संबंधित समाज में होने वाले अपराध व उनके रोकथाम के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हेल्पलाइन नंबर को बता कर उन्हें जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड दद्दन सिंह, अपराध निरीक्षक अतिउल्लाह, आरक्षी विजय कुमार, आरक्षी अंकित पाल, महिला आरक्षी अश्वनी पाठक, महिला आरक्षी रेनू मौजूद रही।