: सुरेश कुमार वर्मा बने थाना प्रभारी हरदी
Tue, Jul 9, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा प्रभारी निरीक्षक हरदी संतोष कुमार सरोज को हटाकर क्राइम इंस्पेक्टर दरगाह सुरेश कुमार वर्मा को थाना प्रभारी हरदी बनाया गया है। वहीं नौ अन्य उप निरीक्षकों को पुलिस लाइन से थानों पर तैनात किया गया है। थानों पर तैनात होने वाले उप निरीक्षकों में रमेश चन्द्र को पयागपुर, मुकेश पाण्डेय को रिसिया, कुलदीप कुमार को पयागपुर, धु्रव नरायण यादव को यातायात, विनय कुमार मिश्र व विजय गुप्ता को रानीपुर, अरूण द्विवेदी को पयागपुर, रंजीत भारती को जरवलरोड व अयोध्या सिंह को रूपईडीहा थाने पर तैनात किया गया है।
: संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
Sun, Jul 7, 2024
परिजनांे ने लगाया हत्या का आरोप
फखरपुर, बहराइच। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से कुछ दूरी पर लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीएम रिपोट आने के बाद आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। घटना थाना फखरपुर अन्तर्गत खपुरवा की है। जहां सतीश कुमार वर्मा पुत्र रघुराज वर्मा 32 वर्ष का शव रविवार सुबह धर से कुछ दूरी पर लगे बरगद के पेड़ से लटकता मिला। परिजनों द्वारा युवक की पीट कर हत्या किये जाने के बाद शव लटकाने की बात कहते हुए थाने में तहरीर दी पर पुलिस ने मामला नहीं दर्ज किया। परिजनों का कहना है कि मृतक युवक सतीश की पत्नी का गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध है। जिस पर उसी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीट-पीट कर सतीश की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया है। जिसके बाद उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। परिजनांे ने उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।
पांच हजार नगदी के साथ चोर गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच हजार रूपये बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि मुअसं. 338/24 धारा 457, 380, 411, 413 में वांछित अभियुक्त आसिफ पुत्र नासिर अली निवासी सलारगंज थाना दरगाह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच हजार रूपये नगद बरामद किया गया।
दु
ष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। नानपारा पुलिस द्वारा दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मुअसं. 350/24 धारा 328, 376, 506 में वांछित अभियुक्त मासूम अली उर्फ ठूठी बाबा पुत्र दूबर निवासी नान्हू जोत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
जरवलरोड, बहराइच। लखनऊ-बहराइच मार्ग के निकट शीशम के पेड़ में फांसी लगाकर 24 वर्षीय युवक ने जान दी। सूचना पर जरवलरोड पुलिस ने पहुंच कर पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम जुमेरपुर निवासी अनंतराम पुत्र राम अवध 24 वर्षीय ने स्वयं गन्ने के खेत किनारे अटारी बांध रखा था। इस अटारी पर दिन-रात रहकर गन्ने की रखवाली करता था। रविवार को शीशम के पेड़ में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर जरवलरोड पुलिस उप निरीक्षक राणा राज सिंह, अमित कुमार, किशन कुमार व कांस्टेबल दिग्विजय यादव, सत्येंद्र गौड,़ कृष्ण मोहन चौरसिया टीम सहित पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के सूत्रों के अनुसार मृतक महिला संबंधी गंभीर धारा में मुकदमा चल रहा था। जिससे परेशान रहता था। सोमवार को पेशी थी संभवत इसी कारण से फांसी लगा ली।
: जनपदवासियों से एक बार फिर अपने संबंधों को निभा गए आईएएस डा. दिनेश चन्द
Sun, Jul 7, 2024
भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे की माता जी के निधन पर जताया शोक’
बहराइच। कई जिलों के डीएम रह चुके आईएएस अधिकारी डा.दिनेश चंद्र संबंधों को हमेशा भावनाओं से निभाते हैं। अपने प्रशासनिक दायित्वों और व्यस्त दिनचर्या में भी आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र न सिर्फ आवाम से जुड़े रहते हैं बल्कि अपने व्यक्तित्व से जुड़े सम्बन्धों को भी बेहिचक निभाते रहते हैं। डा. चंद्र पूर्व की अपनी तैनातियों के जिलों में बने सम्बन्धों को भी अपनी भावनाओं में सहेज कर रखते हैं जिसका उदहारण समय समय पर उनके दायित्व बोध से होता रहता है। एक बार फिर बहराइच जिले के लोकप्रिय पूर्व जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद एक साल बाद पुनः बहराइच पहुंचे। डा. चंद्र भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के विशेश्वरगंज स्थित आवास पर पहुंचकर उनकी माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा शोक संवेदना भी व्यक्त किया। बहराइच के बाद सहारनपुर में डीएम जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी निभाने के बाद मौजूदा समय में उन्हें किसानों से जुड़े महत्वपूर्ण गन्ना विभाग में सचिव एवं अपर आयुक्त की जिम्मेदारी शासन ने सौंपी है। बावजूद डा. चंद अपने शुभचिंतकों के सुख दुःख में उनके घर भी पहुंच कर अपनी भावनाओं और संवेदनाओं को व्यक्त कर अपनेपन का एहसास कराना अपनों को नहीं भूलते। बहराइच आगमन के दौरान डॉ दिनेश चंद्र ने महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नगर विधायक अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी से शिष्टाचार भेंट भी किया। आगमन के दौरान शहर के कुछ व्यापारियों से भी उन्होंने मुलाकात की साथ ही अमरनाथ यात्रा पर निकले बहराइच के पत्रकार जत्था को भी फोन कर सभी शुभचिंतकों को बाबा अमरनाथ यात्रा सफल होने की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी। बहराइच में अपनी तैनाती के दौरान की यादों को भी सभी से साझा किया। पत्र के द्वारा भी अपनी भावनाओं का इजहार किया तथा जनपद के कार्यकाल के दौरान लोगों के प्यार के लिए धन्यवाद जताया। फिर वह लखनऊ के लिए रवाना हो गये।