: चेकिंग के दौरान पकड़ी गई 20 करोड़ रूपये की चरस
Sun, Mar 19, 2023
कार से 50 किलोग्राम चरस, 2,98,000 हजार रूपये भारतीय बरामद
रूपईडीहा, बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान एक कार से 50 किलोग्राम चरस व 2 लाख 98 हजार रूपये भारतीय बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियो व मादक पदार्थ की तस्करी पर रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को एसएसबी चेक पोस्ट रुपईडीहा के पास से चेकिग के दौरान कार यूके 07 डीएम 3431 के चालक द्वारा कार खडा करके चला गया। सदिग्घ प्रतीत होने पर नारकोटिक डाग के सहयोग से गाडी की चेकिग की गयी। तो उक्त वाहन मे 50 किलोग्राम चरस व 2,98,000 भारतीय रुपये नकद बरामद हुआ। पकड़ी गई चरस की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 करोड़ रूपये आंकी गई है। जिसके सम्बन्ध मे मुअसं. 0071/2023 धारा 8/20 एनीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक, एसएसआई रूदल बहादुर सिंह, एसआई अश्वनी कुमार पाण्डेय, हे.का.रवि सिंह, का.गोविन्द यादव, का.सूरज सिंह, का.भरत यादव, राहुल सिंह, म.का.राधा मिश्रा, एसआई एसएसबी भृगुनाथ प्रसाद, का.जुबराज प्रधान, का.राकेश कुमार डाग हेण्डलर, का.प्रनवेश देवनाथ, का.विरेन्द्र कुमार, म.का.रंजना, नेहा, साधना सिन्हा, शिव कुमारी जी समवाय रूपईडीहा 42वीं वाहिनी एसएसबी शामिल रहे।
: कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में गैण्डों के संरक्षण को लेकर बैठक आयोजित
Sat, Mar 18, 2023
गैण्डों के संरक्षण के लिए दोनों राष्ट्रों की सीमा पर कार्यरत सुरक्षा एजेन्सियों से अर्न्तसमन्वय पर चर्चा
बहराइच। कतर्नियाघाट रेंज में शुक्रवार को मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक सुनील चौधरी की अध्यक्षता में गैण्डा संरक्षण के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में भा.व.से. (से.नि.)बी.एस.बोनाल एवं मुख्य वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी बी.प्रभाकर, प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग आकाश दीप बधावन व नेपाल राष्ट्र के चीफ वार्डन वर्दिया नेशनल पार्क, पुलिस अधीक्षक वर्दिया नेपाल, पुलिस अधीक्षक एपीएफ वर्दिया नेपाल, प्रभागीय वनाधिकारी वर्दिया नेपाल, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक अधिकारी रमेश थापा वर्दिया नेपाल, चेयरपर्सन खाता कम्युनिटी फारेस्ट को-आर्डिनेशन कमेटी, डा.मुदित गुप्ता, डब्लूडब्लूएफ इण्डिया अमित शर्मा प्रमुख गैण्डा संरक्षण कार्यक्रम, डब्लूडब्लूएफ इण्डिया, क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा मोतीपुर, उप प्रभागीय वनाधिकारी गिरिजापुरी, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज ककरहा, रंेज मुर्तिहा, रेंज निशानगाड़ा, रेंज कतर्नियाघाट एवं ग्राम प्रधान आम्बा व वर्दिया उपस्थित रहे। बैठक में कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में गैण्डों की उपस्थिति एवं नेपाल राष्ट्र से आवागमन के रूप में विस्तृत रूप से प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग द्वारा प्रस्तुति दी गई। कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार में गैण्डा के संबंध में अपने विचार तथा खाता कारीडोर एवं सीमा क्षेत्रों में गैण्डा के आवागमन पर विस्तृत चर्चा की गई। गैण्डों के संरक्षण के लिए दोनों राष्ट्रों की सीमा पर कार्यरत सुरक्षा एजेन्सियों से अर्न्तसमन्वय पर चर्चा की गई। सीमावर्ती समुदायों को गैण्डा संरक्षण के प्रोत्साहन के लिए ग्राम प्रधानों से चर्चा की गई। गैण्डा संरक्षण के लिए स्थानीय समुदाय को जागरूक करने के लिए चर्चा की गई।। बैठक का संचालन संयुक्त रूप से डा.मुदित गुप्ता डब्लूडब्लूएफ व क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज कतर्नियाघाट द्वारा किया गया। मुख्य वन संरक्षक/फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व लखीमपुर खीरी द्वारा सभा में आये हुए अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा का समापन किया गया।
: 276 पशुओं का चिकित्सीय जांच कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण
Sat, Mar 18, 2023
सीमावर्ती गांव में एसएसबी ने लगाया पशु चिकित्सा शिविर
बहराइच। 59वीं वाहिनी मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल नानपारा के द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को वाहिनी के अधीनस्थ ‘बी‘ समवाय लाम्बी फोरेस्ट के कार्यक्षेत्र में ग्राम पंचायत सचिवालय जोगिनिया के परिसर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कमांडेंट 59वीं वाहिनी शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार किया गया। जिसमें डा.विकास कुमार सिंह उप कमांडेंट (पशु-चिकित्सा) द्वारा 62 ग्रामीणों के 276 पशुओं का चिकित्सीय जांच की गई एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस शिविर के आयोजन से सीमावर्ती गाँव जोगिनिया, गोडरिया 1, कंजरडवा, खर्डेचा, भरहा एवं प्रेमनगर के ग्रामीण लाभान्वित हुए। कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक (सामान्य) सुरेन्द्र पाल, उप-निरीक्षक (सामान्य) शरद यादव, ग्राम प्रधान रहीस खान एवं पशु चिकित्सक की सम्पूर्ण टीम सहित अन्य बल कार्मिक एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।