: केजीवीबी बेगमपुर की छात्राओं को डीएम ने भेजा जैविक फलों व सब्ज़ियों का उपहार
Sun, Feb 26, 2023
सरकारी आवास पर उगाई गई हैं सब्ज़ी व फल
छात्राओं ने बोला थैंक्स यू डीएम सर
घर-घर किचन गार्डेन विकसित करने की डीएम ने की अपील
बहराइच। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ‘‘सही पोषण-देश रोशन’’ थीम के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में उच्च गुणवत्तापरक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालयों में पोषण वाटिका स्थापना के प्रति आमजन, अभिभावकों तथा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा स्वश्रम से अपने सरकारी आवास पर जैैविक रूप से उगायी गई पौष्टिक सब्ज़ियों की सौगात कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर की छात्राओं के लिए भेंट की। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि पोषण वाटिका स्थापना का मुख्य उद्देश्य यह है कि प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने तथा विभिन्न विटामिंस व मिनरल से भरपूर साग सब्ज़ियों का प्रयोग बच्चों से कराया जाय। डीएम ने कहा कि पौष्टिक सब्ज़ी से युक्त संतुलित आहार से जहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा वहीं जिले को कुपोषण की समस्या से भी निजात मिलेगी। डीएम डॉ. चन्द्र ने गोवंश के गोबर शत-प्रतिशत प्राकृतिक रूप से उगाये गये आर्गेनिक टमाटर, हरी सब्ज़ियों में पालक, मेथी, धनिया, गोभी, शलजम, गाजर, मूली, बेर, अमरूद, ब्रोकली के साथ कटहल, आंवला व मिक्स वेज का अचार तथा गाय के दूध से तैयार पनीर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अव्यक्त राम तिवारी, लेखाधिकारी विजय शंकर तिवारी, खण्ड शिक्षाधिकारी चित्तौरा राज किशोर को केजीबीवी बेगमपुर की छात्राओं के लिए भेंट किया। जिलाधिकारी के सरकारी आवास पर फल, सब्ज़ी, अचार व पनीर सौंपने बाद डीएम डॉ. चन्द्र ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अपने गार्डेन तथा गौशाला का भ्रमण कराया। गौशाला के भ्रमण के दौरान डीएम ने गोशाला के गोवंशों गोरी, नन्दी, बादल सिंह, तारण सिंह व अन्य का परिचय कराया तथा गार्डेन के निरीक्षण के दौरान डीएम ने माली महिपाल के प्रयासों को सराहा। इस अवसर पर डीएम ने आमजन से अपील की है कि अपने घर में उपलब्ध स्थान के अनुसार किचेन गार्डेंन ज़रूर बनाएं तथा उससे उत्पादित जैविक सबिज़यों का खुद भी सेवन करें और बच्चों को भी खिलाएं ताकि उनका भली प्रकार से पोषण हो सके। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की उदारता को देखते हुए कस्तूरबा गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर की वार्डेन इरफाना तस्नीम व अध्यापकाओं के नेतृत्व में छात्राओं ने भी धन्यवाद ज्ञापित करने का वीडियों तैयार कर डीएम को प्रेषित किया गया है।
: स्वावलम्बन एवं विकास के लिए शिक्षित होना आवश्यकः डीएम
Thu, Feb 23, 2023
बहराइच। एजुकेट गर्ल्स संस्था के 15 साल पूर्ण होने पर गंगवल गार्डन बहराइच में आयोजित स्थापना दिवस को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य देश के बेटियों को शिक्षित और स्वावलम्बी बनाना है। डीएम ने कहा कि किसी वर्ग या समाज के स्वावलम्बी होने के लिए पहली शर्त शिक्षा है। शिक्षा के बगैर कोई भी समाज न तो तरक्की कर सकता है और न ही स्वावलम्बन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। डीएम ने कहा कि बेटियों से सम्बन्धित कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों को साधुवाद दिया। डीएम ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में महिलाओं एवं बालिकाओं को बराबर के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐसा प्रयास किया है कि बच्चों और महिलाओं के विकास में अवरोध पैदा करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है। डीएम डॉ. चन्द्र ने बेटियों का आहवान किया कि इस सुन्दर वातावरण का भरपूर लाभ उठाएं। डीएम ने अभिभावकों का आहवान किया कि बालक व बालिका में कोई भेद न करें और दोनों को शिक्षा के लिए समान अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी बेटे बेटी को कोई समस्या है तो वे बिना झिझक उनके पास आकर अपनी समस्या से अवगत करा सकते हैं। डॉ. चन्द्र ने कहा कि बेटे-बेटियों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम को अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह व डिप्टी कलेक्टर डॉ. पूजा यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार के.डी. गोस्वामी, उपायुक्त स्वरोजगार रामेंद्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा संदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी तथा संस्था के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीें।
: नव निर्मित गोआश्रय स्थल का डीएम ने किया शुभारम्भ
Thu, Feb 23, 2023
बहराइच। जनपद के अवशेष निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय प्रदान कर उन्हें संरक्षित करने हेतु विकास खण्ड चित्तौरा अन्तर्गत ग्राम तुरहनी रज्जब में नवनिर्मित अस्थायी गोआश्रय स्थल का जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने फीता काटकर शुभारम्भ किया। उपायुक्त श्रम रोजगार के.डी. गोस्वामी, उपायुक्त स्वरोजगार रामेंद्र सिंह, खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा संदीप कुमार, प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विश्वनाथ प्रताप सहित अन्य सम्बन्धित के साथ यहॉ पर संरक्षित गोवंशों को गुड़, चना, फल व हरा चारा खिलाकर गो-सेवा भी की। इस अवसर पर प्रभारी पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि यहॉ पर संरक्षित गोवंशों की संख्या 12 है। जिसमें मादा पशु 08 तथा नर की संख्या 04 है। गो-आश्रय स्थल पर प्रयुक्त मात्रा में भूसा, ब्रान, गुड उपलब्ध है। संरक्षित पशुओं के हरे चारे के लिए 10 बीघा क्षेत्रफल में चरी की बोआई की गई है। जबकि नैपियर घास की बोआई हेतु भूमि तैयार की जा रही है। डीएम डॉ. चन्द्र ने गौशाला की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि संरक्षित गोवंशों के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार व्यवस्थाएं चाक-चैबन्द रखी जाए। संरक्षित गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसके पश्चात डीएम ने ग्राम पंचायत पुरैनी रज्जब व ऊँचवा पुरैनी में निर्मित अस्थाई गौशालाओ का निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लेते हुए निर्देश दिया कि प्रत्येक दशा में निर्माणाधीन कार्य को माह के अन्त तक पूर्ण कर लिया जाय। यहॉ पर बताया गया कि जिले में 31 गौशालाओं का निर्माण कराया जाना था जिसके सापेक्ष 25 का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।