: डीएम के निर्देश पर अस्सीपुरवा में शुरू हुआ कटान रोधी कार्य
Sun, Jul 14, 2024
डीएम के जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों की पूरी हुई मनोकामना
बहराइच। विगत शुक्रवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी के जनता दर्शन में पहुंचकर तहसील मिहींपुरवा यमोतीपुरद्ध अन्तर्गत ग्राम पुरैना रघुनाथपुर के मजरा अस्सीपुरवा के निवासियों ने बताया कि सरयू नदी की कटान से अस्सीपुरवा सहित 03 मजरों की सुरक्षा के लिए गांव में कटानरोधी कार्य की नितान्त आवश्यकता है। ग्रामवासियों की बात सुनते हुए डीएम ने तत्काल सरयू ड्रेनेज खण्ड के अधिशासी अभियन्ता जे.पी.वर्मा को निर्देश दिया कि ग्राम अस्सीपुरवा में तत्काल कटानरोधी कार्य करा दिया जाय। डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर सम्बन्धित मजरों की कटान से सुरक्षा के मद्देनजर कटानरोधी कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
: एसपी ने किया जालिम नगर चौकी का निरीक्षण
Sat, Jul 13, 2024
पक्का भवन बनाने के लिए दिए निर्देश
बहराइच। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला द्वारा थाना मोतीपुर के जालिमनगर चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मोतीपुर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। बाढ़ क्षेत्र में राहत व बचाव के लिए सम्बन्धित को निर्देशत भी किया गया। वहीं जालिमनगर चौकी के भवन के लिए एसपी ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी को आगणन तैयार कर भवन निर्माण के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एएसपी ग्रामीण डा.पवित्र मोहन त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, मोतीपुर थाना प्रभारी दद्दन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
: पुत्र ने फावड़े से वार कर पिता को मार डाला
Sat, Jul 13, 2024
बहराइच। पिता से हुए विवाद के बाद बेटे ने फावड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। घटना थाना नवाबगंज अन्तर्गत फुटहा जगन्नाथपुर की है। जहां बेटे रामसुख का अपने पिता राम विलास से शुक्रवार सायं खेत में विवाद हो गया था। जिसके बाद वह घर चला आया था। देर सायं बेटा रामसुख भी घर पहुंचा। कहासुनी के बाद अपने पिता राम विलास पर फावड़े से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजन उसे इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर जांच पड़ताल की व शव को कब्जे में कर पीएम के लिए भेज दिया। शनिवार सुबह घर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आर.के.पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा।