: महिला शक्तिकरण को समर्पित प्रत्येक निकाय में स्थापित होगा पिंक बूथ
Wed, Apr 26, 2023
महिलाओं के हाथों में होगी कमान, दुल्हन की तरह सजाए जाएंगे बूथ
बहराइच। नगरीय निकाय चुनाव अन्तर्गत जनपद में अवस्थित निकायों बहराइच, नानपारा, रूपईडीहा, मिहींपुरवा, रिसिया, पयागपुर, कैसरगंज व जरवल में एक-एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। पिंक बूथ की विशेषता यह होगी कि यहॉ पर तैनात पोलिंग पार्टियों में सभी कार्मिक महिला होंगी। नगर निकायों में स्थापित किये जाने वाले पिंक बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया भी जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार पिंक बूथों पर मतदान की प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त महिला कार्मिकों को विकास भवन सभागार में तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने महिला कार्मिकों से कहा कि पिंक बूथ पर मतदान कराने की जिम्मेदारी को चुनौती के रूप में स्वीकार करें। डीएम ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के सन्देश को जन-जन तक पहुंचाए जाने के उद्देश्य से पिंक बूथ की स्थापना की गई है। डीएम ने महिला कार्मिकों का आहवान किया आपने दायित्वों एवं कर्तव्यों को भली प्रकार से समझ लें ताकि मतदान को निर्बाध ढंग से सम्पन्न कराने में कोई समस्या न आए। महिला कार्मिकों के साथ मौजूद बच्चों को डीएम ने टाफी का वितरण भी किया। सीडीओ/डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य आईटीआई प्रदीप अग्निहोत्री, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ सी.के. वर्मा व अन्य द्वारा भी महिला कार्मिकों को व्यवहारिक व तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। ज्ञातव्य हो कि नगर पालिका परिषद बहराइच में बूथ संख्या 07 महिला महाविद्यालय सिविल लाइन, नानपारा में बूथ संख्या 22, प्राथमिक विद्यालय नानपारा देहात, नगर पंचायत जरवल में बूथ संख्या 15, प्राथमिक पाठशाला रानीताल, कैसरगंज बूथ संख्या 14, राजकीय बालिका इण्टर कालेज कैसरगंज, पयागपुर बूथ संख्या 17, संविलियन विद्यालय डायट परिसर, रिसिया बूथ संख्या 04, चन्द्रशेखर मेमोरियल श्यामदेवी बालिका इण्टर कालेज, मिहींपुरवा बूथ संख्या 05, सर्वोदय इण्टर कालेज तथा रूपईडीहा बूथ संख्या 10, श्रीरामजानकी इण्टर कालेज को पिंक बूथ बनाया गया है। पिंक बूथ के लिए 16 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है।
: वोट ऑफ थैंक्स के लिए डीएम से भेंट करने पहुॅचा फरियादी
Wed, Apr 26, 2023
कलेक्ट्रेट में डीएम को भेंट की भुटटों की सौगात
बहराइच। विकास खण्ड शिवपुर के ग्राम मानिकपुर निवासी तिलक राम पुत्र शिवचरण लगभग डेढ़ माह पूर्व जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र के जनता दर्शन में उपस्थित होकर घर के रास्ते की समस्या से अवगत कराते हुए समस्या का समाधान कराए जाने का अनुरोध किया था। डीएम डॉ. चन्द्र ने फरियादी तिलक राम की समस्या के समाधान के लिए तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। उल्लेखनीय है कि डीएम के प्रयास से कुछ दिनों में तिलक राम की समस्या का समाधान हो गया था। परन्तु फरियादी तिलकराम ने कलेक्ट्रेट पहुॅचकर डीएम डॉ. चन्द्र ने भेंट कर समस्या के समाधान के लिए कृतज्ञता प्रकट करते हुए भुटटों की सौगात भेंट की। उपहार के लिए डीएम डॉ. चन्द्र ने फरियादी कृषक का न ही आभार ज्ञापित किया बल्कि उसके गांव व परिवार का कुशलक्षेम जानते हुए घर तक आने जाने का किराया देकर ससम्मान विदा किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर मौजूद रहे।
: बहुउद्देशीय हब निर्माण के लिए शीघ्र अधिग्रहीत होगी भूमि
Wed, Apr 26, 2023
किसानों के साथ डीएम ने की बैठक
बहराइच। भारत नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा कस्बे में निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय हब के निर्माण के लिए अधिग्रहण के लिए चिन्हित भूमि के काश्तकारों के साथ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक के दौरान ग्राम दुविधापुर, जैतापुर व सुरैया के काश्तकारों के साथ बैठक करते हुए कहा कि बहुउद्देशीय हब के निर्माण से क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। डीएम ने कहा कि मा. मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार रूपईडीहा सहित प्रदेश के 10 चयनित अन्तर्राज्जीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय मार्ग पर प्रदेश की सीमा से अन्दर बहुउद्देशीय हब का निर्माण कराया जाना है। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि हब के निर्माण का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि प्रदेश के पड़़ोसी देशों, राज्यों से आने वाले पर्यटकों, नागरिकों में प्रदेश की अच्छी छवि बनाने के लिए सीमा पर हास्पिटल, स्कूल, कालेज, किसान मण्डी, पर्यटन, मनोरंजन आदि की उच्च स्तरीय सुविधाएं विकसित की जायेंगी। इसके अलावा प्राथमिक से लेकर माध्यमिक स्तर के कालेज़ों, बाज़ारों, हास्पिटल एवं बस स्टैण्ड आदि को भी अपग्रेड किया जायेगा। जिससे आम जनमानस, पर्यटकों, श्रद्धालुओं को सीमा पर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी। डीएम ने कृषकों का आहवान किया कि जिले के विकास के मद्देनज़र भूमि के अधिग्रहण में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अनिरूद्ध प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट श्रीमती शालिनी प्रभाकर, उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, अधि.अभि. लो.नि.वि. अमर सिंह, तहसीलदार नानपारा पीयूष श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता लो.नि.वि. अंकित वर्मा सहित अन्य अधिकारी व कृषक मौजूद रहे।