: सरैया में डीएम के निर्देश पर प्रारम्भ हुआ कटान रोधी कार्य
Tue, Jul 16, 2024
जनता दर्शन में पहुंचे ग्रामवासियों ने की थी मांग
बहराइच। सोमवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी के जनता दर्शन में तहसील नानपारा के विकास खण्ड बलहा की ग्राम सभा सरैया के रंगी लाल, राम प्रसाद मौर्या, रामादल वर्मा, अमरश कुमार मौर्या, पंकज कुमार, मुरली प्रसाद पाल, नियामत अली व लायक राम इत्यादि ग्रामवासियों द्वारा इस आशय का प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया कि उनकी ग्राम सभा सरैया जिसकी आबादी लगभग 5000 है, सरयू नदी के किनारे व तलहटी में स्थित है। प्रतिवर्ष बरसात के मौसम में नदी द्वारा कटान किये जाने पर सरयू नदी आवासों के निकट आ गई है। एकदम प्रार्थीगण के आवास के नजदीक आ गई है। ग्रामवासियों ने बताया कि यदि ग्रामसभा में कटान रोधी कार्य न होने पर संभावना पायी जा रही है कि इसी वर्ष हमारे कच्चे पक्के आवास व झोपड़िया नदी में समाहित हो जाएंगे। डीएम ने ग्रामवासियों की समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए अधि.अभि. सरयू ड्रेनेज खण्ड जे.पी. वर्मा को निर्देश दिया कि तत्काल मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लें तथा ग्रामवासियों के आवासों की सुरक्षा के मद्देनज़र कटान रोधी कार्य प्रारम्भ कर दिया जाय। डीएम मोनिका रानी के निर्देश पर ग्रामसभा सरैया में कटान रोधी कार्य प्रारम्भ करा दिया गया है।
: फर्नीचर आपूर्ति करने वाली फर्म को कराएं ब्लैक लिस्टेड: डीएम
Tue, Jul 16, 2024
बहराइच। सोमवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। विद्यालयों में फर्नीचर की समीक्षा के दौरान निर्धारित अवधि में फर्म द्वारा आपूर्ति न किये जाने पर डीएम ने कड़ी नाराज़गी व्यक्त करते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला समन्वयक को कारण बताओं नोटिस जारी करने तथा जिम्मेदार फर्म के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए ब्लैक लिस्टेड कराएं जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष कैटेगरी के दिव्यांग बच्चों जिनका स्थानीय स्तर पर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र नहीं निर्गत किया जा सकता है। ऐसे बच्चों को चिन्हित कर उनको दिव्यांगता प्रमाण-पत्र निर्गत कराने विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर सहयोग प्रदान करें। मिशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि असंतृप्त विद्यालयों से सम्बन्धित डीपीआरओ, बीडीओ, एडीओ पंचायत, ग्राम विकास अधिकारी/सचिव का वेतन कार्य पूर्ण होने तक वेतन बाधित रखने का निर्देश दिया। विद्युतीकरण कार्य की समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा बताया कि अवशेष विद्युतीकरण का कार्य माह सितम्बर तक पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक का संचालन बीईओ मुख्यालय पुष्पेन्द्र कुमार जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा, उप जिलाधिकारी सदर राकेश कुमार मौर्या, अधि.अभि. विद्युत बहराइच शैलेन्द्र कुमार व कैसरगंज के सौरभ निगम, डीपीओ राज कपूर, डीआईओएस मनोज कुमार अहिरवार, बीडीओ, बीईओ व एडीओ पंचायत मौजूद रहे।
: मवेशी चराने गए अधेड़ की तालाब में डूबकर मौत
Tue, Jul 16, 2024
मिहींपुरवा, बहराइच। मवेशी चरा कर लौट रहा अधेड़ तालाब के दलदल में फंस गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना थाना मोतीपुर अन्तर्गत ग्राम झाला की है। जहां निवासी मंुशी लाल यादव पुत्र मंगरे यादव 53 वर्ष अपने मवेशियों को चराने के लिए गया था। सोमवार सायं वह मवेशी लेकर लौट रहे थे। तभी चफरा तालाब के निकट मगरमच्छ दिखने पर मवेशी भागने लगे। मवेशियों को रोकने के प्रयास में मुंशीलाल तालाब में कूद गया। जहां भागते हुए मवेशियों ने उन्हें दलदल में दबा दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार को सौंप दिया। परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।
मैजिक वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
विशेश्वरगंज, बहराइच। दूध लेकर बहराइच जा रहा तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मैजिक चालक को हिरासत में ले लिया। घटना गोण्डा-बहराइच मार्ग अन्तर्गत विशेश्वरगंज की है। जहां बहराइच दूध लेकर जा रहा मैजिक वाहन यूपी 33सीटी 3641 पहले तो विद्युत पोल में टकराया। जिसके बाद बाइक सवार अरविन्द कुमार विश्वकर्मा पुत्र तुलसीराम 30 वर्ष को ठोकर मार दी। जिसके चलते वह खड्ड में जा गिरा। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों द्वारा बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जायेगा।
नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। फखरपुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि मुन्ने पुत्र बिलास निवासी कपूरवा को पाक्सो एक्ट के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसने एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ की थी। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था।
रिसिया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी का अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार
बहराइच। रिसिया पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दिल्ली निवासी था। जिसे पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त नीरज मोहन उर्फ अमित जैन पुत्र जगमोहन निवासी रोस नारा रोड थाना सब्जी मण्डी दिल्ली नार्थ को उप निरीक्षक त्रिलोकी नाथ मौर्या, सर्विलांस प्रभारी संतोष कुमार सिंह द्वारा टीम के साथ दिल्ली से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। दरगाह पुलिस द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। आरोपी दीपक जोशी पुत्र ंसंतोष कुमार निवासी जोशियापुरा को 13 शीशी झूम शराब व नौ अदद अन्य देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।